Thursday, December 11, 2025
spot_img
spot_img
18.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025
spot_img
Homeअंबेडकरनगरखबर पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने टांडा नगरपालिका कर्मियों का निर्गत...

खबर पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने टांडा नगरपालिका कर्मियों का निर्गत कराया वेतन

रिपोर्ट, अर्पित सिंह श्रीवास्तव

अम्बेडकरनगर। टांडा नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी के छुट्टी पर जाने से कर्मचारियों के रुके वेतन पर प्रकाशित खबर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने संज्ञान लेते हुए बुधवार शाम तक सभी कर्मचारियों का वेतन निर्गत करा दिया। जिससे कर्मचारियों के साथ ही उनके परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बता दें की टांडा अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर आशीष सिंह के छुट्टी पर जाने से कर्मचारियों वेतन रुक गया था। जिससे उनके घर दिवाली की रौनक पर अंधेरा दिखने लगा था। जिसपर अंबेडकर नगर के वरिष्ठ पत्रकार अर्पित सिंह श्रीवास्तव ने बेबाक मीडिया समेत कई मीडिया प्लेटफार्म पर इसे प्रमुखता से उठाया। जिसके बाद दिवाली से पहले कर्मचारियों का वेतन रिलीज नहीं होने की समस्या गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने तत्काल इसपर प्रभावी कदम उठाते हुए बुधवार की देर शाम तक टांडा नगर पालिका के सभी कर्मचारियों का वेतन निर्गत कराकर उन सभी की दिवाली पर संभावित अंधेरे को उजाला देने का काम किया। जिलाधिकारी के इस सराहनीय कदम की सराहना करते हुए टांडा नगर पालिका कर्मियों ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही जिलाधिकारी के संज्ञान तक लाने के लिए बेबाक मीडिया समेत सभी पत्रकारों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular