Thursday, December 11, 2025
spot_img
spot_img
18.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025
spot_img
Homeअंबेडकरनगरखाकी की खौफ से बेखौफ जुआडी, अलीगंज थाना पुलिस पर जुआड़ियों से...

खाकी की खौफ से बेखौफ जुआडी, अलीगंज थाना पुलिस पर जुआड़ियों से मिलीभग का आरोप

रिपोर्ट, अर्पित सिंह श्रीवास्तव

अंबेडकरनगर। जिले में अपराध पर नकेल कसने के साथ ही पुलिस व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुंभ मनसूबे पर उनके ही थाने की पुलिस पानी फेरती नजर आ रही है। जिले के अलीगंज थाना अंतर्गत जगह-जगह पर जुआड़ियों के जमघट से गुलजार हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ऐसा नहीं है की जुआड़ियो के अड्डे के बारे में अलीगंज थाना पुलिस को पता नहीं है। ऐसे में जुआड़ियों पर थाना पुलिस की कोरमपूर्ति करने वाली कार्रवाई और मौन ने कई सवाल खड़े खड़े कर दिए हैं। आम लोगों में चर्चा है की कहीं जुआड़ियों पर थाना पुलिस के रहमों करम से ही तो नहीं थाना क्षेत्र में जुएं के अड्डे लग रहे हैं। अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला छोटी बाजार, कस्बा पश्चिम पंडा टोला, काजीपुरा स्थित आशुतोष पांडेय के घर के पास आस पास के कई अन्य जगहों पर भी खुलेआम जुए का अड्डा लग रहा है। जहां हर रोज लाखों का खेल चल रहा है। जिसमें कई घर और परिवार तबाही की ओर तेजी से जा रहे हैं। इसके साथ ही जुआड़ियों की वजह से क्षेत्र में खासकर महिला असुरक्षा और अपराधिक माहौल बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है की यह सब थाना पुलिस के आंखो के सामने होता है। स्थनीय लोगों की माने तो छोटी बाजार पश्चिम स्थित चौकी के दो पुलिस कर्मी जुए के अड्डे पर बीते शुक्रवार को लगभग दोपहर दो बजे दविस दी थी। उस दौरान भी वहां पर जुए का खेल चल रहा था। इसके बावजूद जुवाडियों को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस बैरंग लौट गई। ऐसी में थाना पुलिस की कार्यशैली पर भी सीधे सवाल खड़ा हो रहा है कि, पुलिस की मिलीभगत से ही क्षेत्र में जुएं का जमघट लग रहा है। उक्त संबंध में एक स्थानीय पत्रकार ने जुआड़ियों के अड्डे का वीडियो बना लिया। जिसके बाद एक जुआडी ने जबरन उसका फोन लेकर वीडियो को डिलीट करते हुए कहा की चौकी प्रभारी ने खुद हम लोगों को कह रखा है की उनके क्षेत्र में कही भी खेलो जो होगा वो देख लेंगे। ऐसे में स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए तत्काल मामले की जांच कराए जाने के साथ ही जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular