Saturday, December 13, 2025
spot_img
spot_img
14.1 C
Delhi
Saturday, December 13, 2025
spot_img
Homeक्राइमप्रतापगढ़ में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, महिलाओं को मिशन शक्ति...

प्रतापगढ़ में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, महिलाओं को मिशन शक्ति का दिया प्रशिक्षण

वरिष्ठ संवाददाता, अनिल मिश्रा

प्रतापगढ़। जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने को लेकर प्रतापगढ़ पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर बुधवार को कंधई थाना क्षेत्र में पुलिस ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसके साथ ही विभिन्न बैंक परिसर में लगे सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। बैंक में चोरी और लूटपाट जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिया।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान


पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए देल्हूपुर थाने में एंटी-रोमियो अभियान चलाया। जिसमें पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं को साइबर और व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1098, 1076, और 1930 के बारे में जागरूकता फैलाते हुए महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों से परिचित कराया। जिससे महिलाएं जागरूक और सशक्त हो सकें।
वहीं दूसरी ओर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई के तहत फरियादियो की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। पुलिस विभाग की इस सक्रियता से लोगों में सुरक्षा और विश्वास की भावना बढ़ रही है। वहीं पुलिस की इस सक्रियता को हर तरफ प्रसंसा भी हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular