Tuesday, March 3, 2026
spot_img
spot_img
34.9 C
Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_img
Homeप्रतापगढ़ क्राइमप्रतापगढ़ में दिन दहाड़े सर्राफा व्यवसायी के पास से उड़ाया 18 लाख...

प्रतापगढ़ में दिन दहाड़े सर्राफा व्यवसायी के पास से उड़ाया 18 लाख का आभूषण

वरिष्ठ संवाददाता, अनिल मिश्रा

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ नगर कोतवाली थाना अंतर्गत मकन्दुगंज पुलिस चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर दिनदहाड़े एक सर्राफा व्यवसायी से पुलिस बनकर टप्पेबाजों ने लाखों का अभियान उड़ा दिया। टप्पेबाजों ने लाखों के कीमती सोने के आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित सर्राफा व्यवसायी के अनुसार बैग में लगभग 18 लाख रुपए के कीमती जेवर थे। दिनदहाड़े इस तरह की घटना को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों में भय और आक्रोस का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मकन्दुगंज स्थित भरत चौक की है। बता दें कि, लखनऊ के मातो श्री ज्वेलर्स के सर्राफा व्यवसायी शिव नारायण शुक्ला बैग में 237 ग्राम सोने का सैंपल लेकर एक ज्वेलरी की दुकान दिखाने जा रहे थे। इस दौरान तीन से चार की संख्या में टप्पेबाजों ने खुद को पुलिस बताकर उन्हें गुमराह करते हुए सर्राफा व्यवसायी का बैग गायब कर दिया। जिसमें लगभग 18 लाख रुपये का सोने का आभूषण रखे हुए थे। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में चोरी की यह घटना कैद हो गई। जब तक वह कुछ समझ पाता इससे पहले टप्पेबाजों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। दिन दहाड़े लाखों की चोरी की घटना को सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के अलाधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने टप्पेबाजों की धरपकड़ के लिए आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी। हालांकि खबर लिखे जाने तक टप्पेबाजों का सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए लुटेरों को पकड़ने में जुटी हुई है। दिनदहाड़े चोरी की इस वारदात से व्यापारियों में खौफ और आक्रोश है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular