Tuesday, January 13, 2026
spot_img
spot_img
9.1 C
Delhi
Tuesday, January 13, 2026
spot_img
Homeप्रतापगढ़ क्राइमप्रतापगढ़ में गैंगेस्टर एक्ट के तहत 7 आरोपियों पर हुई कार्रवाई

प्रतापगढ़ में गैंगेस्टर एक्ट के तहत 7 आरोपियों पर हुई कार्रवाई

बेबाक मीडिया

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी और नकबजनी करने वाले गिरोह के सात सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में गिरोह के दो सदस्य पहले से जेल में हैं, जबकि पांच की तलाश जारी है।गिरोह का सरगना बब्लू उर्फ शेरा (28) है, जो ममरखापुर का रहने वाला है। अन्य आरोपियों में फिरोज (23), तबरेज (20), लल्लू (37), बिलाल अहमद (34), समीर अहमद (19) और प्रियांशू मिश्रा (26) शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ थाना संग्रामगढ़ में गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।गैंग ने हाल ही में मानिकपुर थाना क्षेत्र के पूरेबेचूराम गांव में एक घर का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी की चोरी की थी। इस मामले में मानिकपुर थाने में अलग से मुकदमा दर्ज है। गिरोह के सदस्यों पर जिले के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।पुलिस अधीक्षक के अनुसार, यह कार्रवाई अपराध और आपराधिक गतिविधियों में शामिल आदतन अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular