Thursday, March 5, 2026
spot_img
spot_img
37.8 C
Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_img
Homeप्रदेशप्रयागराज माघ मेला में नेशनल एंटी करप्शन का लगेगा विशाल कैंप

प्रयागराज माघ मेला में नेशनल एंटी करप्शन का लगेगा विशाल कैंप

राकेश कुमार पांडेय (मिंटू)

प्रयागराज/प्रतापगढ़। देशभर में अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों की सेवा, सहायता और जागरूकता के लिए समर्पित नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया (एनएसीओसीआई) का प्रयागराज माघ मेला में विशाल कैंप लग रहा है। जहां पर अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता का कार्य किया जाएगा। इसके लिए एनएसीओसीआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माघ मेला क्षेत्र में तैयारी शुरू कर दी है। नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश शुक्ला के निर्देश पर शनिवार को संगठन के प्रदेश प्रभारी पंकज जायसवाल के नेतृत्व में प्रदेश संगठन की टीम ने पुलिस अधीक्षक माघ मेला प्रयागराज नीरज कुमार पांडेय और माघ मेला अधिकारी ऋषिराज को यश मार्का बुक और नीति आयोग का बैच लगाकर सम्मानित किया गया। संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार पांडेय ने बताया की इस बार माघ मेला क्षेत्र में लग रहे एनएसीओसीआई के कैंप की व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारी पंकज जायसवाल को दी गई है। बातचीत के दौरान पंकज जायसवाल ने कहा कि माघ मेला क्षेत्र में कैंप लगाने का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरुक करना है। जिससे देश और समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। इस मौके पर एनएसी मीडिया प्रतापगढ़ के ब्यूरो चीफ घनश्याम तिवारी, कार्यालय प्रभारी सुनील सरोज, गिरधारी लाल मौर्य, दिनेश शर्मा, रिजवान अहमद आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular