Saturday, March 14, 2026
spot_img
spot_img
31.8 C
Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_img
Homeप्रयागराजहादसे के आरोपी भाजपा नेता को दुबारा गिरफ्तार करने की मांग

हादसे के आरोपी भाजपा नेता को दुबारा गिरफ्तार करने की मांग

वरिष्ठ संवाददाता, किशन सिंह

प्रयागराज। सराय इनायत थाना क्षेत्र के रुद्रा अपार्टमेंट के पास दीपावली के दिन 31 अक्टूबर को दुर्घटना करने वाले भाजपा नेता को सफारी गाड़ी समेत आम जनता ने पकड़ कर थाना पुलिस को सौप दिया था। भाजपा नेता को पुलिस ने हवालात में बंद कर दिया। बड़े भाजपा नेताओं के दबाव में दीपावली के दूसरे दिन सुबह पुलिस ने भाजपा नेता को थाने से छोड़ दिया है, जिससे थाना पुलिस पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक हंडिया थाना क्षेत्र के अहिरी गांव निवासी आशीष सिंह 31 अक्टूबर दीपावली की रात सफारी गाड़ी खुद चलाते हुए कहीं जा रहे थे। भाजपा नेता की लापरवाही के चलते बाइक सवार को कुचल दिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई थी। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ लग गई। भाजपा नेता आशीष सिंह को आक्रोशित भीड़ ने जमकर पीट दिया। भीड़ के बीच वह अपने को भाजपा नेता बताते रहे, लेकिन उनके तमाम बातों का असर भीड़ पर नहीं पड़ा। भीड़ ने पुलिस बुला करके वाहन समेत भाजपा नेता को पुलिस के हवाले कर दिया। दुर्घटना करने वाले भाजपा नेता को पुलिस वाहन समेत गिरफ्तार करके थाने ले गई जहां पर उन्हें हवालात में डाल दिया। दूसरे दिन सुबह इनको थाना पुलिस ने थाने से छोड़ दिया।
बताया जाता है कि भाजपा नेता की क्षेत्र में आपराधिक छवि है और इनके ऊपर पहले से भी गम्भीर धाराओं के कई मुकदमे पुलिस थानों में पंजीकृत है। दुर्घटना करने वाले भाजपा नेता को फिर से गिरफ्तार कर इन्हें जेल भेजने की मांग क्षेत्र की जनता ने पुलिस महानिदेशक लखनऊ से की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular