Sunday, February 16, 2025
spot_img
spot_img
18.1 C
Delhi
Sunday, February 16, 2025
spot_img
Homeमहाकुम्भमहाकुम्भ की तैयारी के बीच बड़ा हादसा, टॉवर गिरने से कई मजदूर...

महाकुम्भ की तैयारी के बीच बड़ा हादसा, टॉवर गिरने से कई मजदूर घायल

बेबाक मीडिया

प्रयागराज। महाकुम्भ की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा हुआ है। सरायइनायत के जगबंधन गांव में हाईटेंशन तार खींचने के दौरान ब्रिज टावर अचानक गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर का पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दो मजदूर टावर के नीचे दब गए। हादसे में कुल 8 मजदूर घायल हुए हैं। आनन-आनन में सभी एसआरएन ले जाया गया। जहां दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले हैं। उधर, मामले की जानकारी होते ही प्रशासन घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।सरायइनायत थाना क्षेत्र के जगबंधनपुर गांव से होकर रिंग रोड जा रही है। जिसके ऊपर से 400 केवीए का हाई पावर तार गया हुआ है। हाई वोल्टेज बिजली के कारण रिंगरोड का यातायात प्रभावित न हो इसके लिए एक कंपनी द्वारा रिंगरोड के दोनों तरफ लगे टावर को और ऊंचा किया जा रहा है। इस काम में करीब 30 से 35 मजदूर लगे हुए थे। टावर को ऊंचा करके तैयार कर दिया गया था। उसके बाद मजदूरों द्वारा शनिवार को दोपहर 2 बजे मशीन के माध्यम से तार को खींचा जा रहा था। हवा भी चल रही थी। इस बीच अचानक तेज आवाज के साथ ब्रिज टावर भरभरा‌ कर नीचे गिर पड़ा। टावर गिरने से मौके पर हड़कंप मच गया। वहां पर काम कर रहे मजदूर दहशत में आकर इधर-उधर शोर मचाते हुए भागना शुरू कर दिया।जानकारी होते ही आसपास गांव के लोगों की भारी ‌भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। घटना में छह मजदूर घायल हो गए। स्थानीय लोगों के प्रयास से सभी घायलों को सहसों के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने सलीम और आमिर की स्थिति गंभीर देखकर प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष सरायइनायत संजय गुप्ता ने बताया कि जानकारी होते ही सहसों चौकी से पुलिस मौके पर पहुंच गई।‌ घटना की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

घटना में पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन जिला निवासी मजदूर आमिर (22) पुत्र भोंदू, कासिम (30) पुत्र इदुवा, अनिरुद्ध सिंह पुत्र पुतुल शेख, अब्दुल पुत्र शेख अख्तर, पुतुल शेख (22) पुत्र भद्दू शेख, सलीम (35) व छोट्टन (22)‌ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सौ. हिन्दुस्तान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular