Monday, February 16, 2026
spot_img
spot_img
14.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026
spot_img
Homeआंवलाआंवला किसानों की बल्ले बल्ले, हाइब्रिड आंवला आने से डिमांड के साथ...

आंवला किसानों की बल्ले बल्ले, हाइब्रिड आंवला आने से डिमांड के साथ बढ़ा मुनाफा

वरिष्ठ संवाददाता, राकेश पांडेय (मिंटू)

प्रतापगढ़। आंवला नगरी के नाम से मशहूर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में स्वास्थवर्धक अमृतफल आंवले से किसानों को इस बार मुनाफे की जैसी उम्मीद थी अब ठीक वैसा ही हो रहा है।दशहरे के बाद से ही मंडी में हाइब्रिड आंवला आना शुरू हो गया है। जो 25-28 रुपए प्रति किलो में जा रहा है। इस बार बेहतर दाम मिलने से आंवला किसानों में खुशी खुशी देखी जा रही है।
भारत के साथ ही अपनी बेहतर क्वालिटी के लिए विश्व पटल पर अमृतफल आंवले की वजह से पहचान बना चुके बेल्हा में इस बार आंवले के फल ठीक ठाक आए हैं। शुरुआत से लेकर दशहरे तक देशी प्रजाति का आंवला “चकला”बेहतर दाम के चलते मार्केट में छाया रहा।चकला आंवला शुरू में 25 रुपए प्रति किलो की दर से बिका था जो कि अब समाप्ति की ओर है और मंडी में 13-15 रुपए की दर से बिक रहा है। वहीं दूसरी ओर दशहरे के बाद से मंडी में हाइब्रिड आंवला एन सेवन, आगरा बोल्ड व लक्ष्मी 52 का आना शुरू हो गया है। इसका रेट इस समय 25-28 रुपए प्रति किलो है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार हाईब्रिड आंवला फलों से किसानों को बेहतर मुनाफे की पहले से ही उम्मीद थी। फल का दाम बेहतर होने से किसान खुश हैं। मंडी में फल लेकर आए कुछ किसानों ने बताया कि हाइब्रिड आंवले से इस बार अच्छी कमाई हो रही है।फल का दाम बेहतर मिल रहा है। हाइब्रिड आंवला फल का दाम बेहतर होने से आर्थिक रूप से मजबूती मिल रही है। वहीं आंवला मंडी सचिव संजय कुमार ने बताया कि हाइब्रिड आंवले से इस बार किसानों को जैसी मुनाफे की उम्मीद थी वैसा ही मुनाफा मिल रहा है। साथ ही मंडी में नई प्रजाति के हाइब्रिड आंवला आने लगे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular