Thursday, March 5, 2026
spot_img
spot_img
37.8 C
Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_img
Homeगाजीपुरगाजीपुर में 28 अक्टूबर को होगा इंद्रलोक गार्डन का भव्य उद्घाटन

गाजीपुर में 28 अक्टूबर को होगा इंद्रलोक गार्डन का भव्य उद्घाटन

संवाददाता, दीपक श्रीवास्तव

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विश्वसनीय नेताओं में शामिल भाजपा नेता डॉ. आनंद सिंह ने वैवाहिक समेत अन्य कार्यक्रमों को यादगार बनाने के लिए एक नई सोंच के साथ इलाके में आधुनिक सुविधाओं से लैस मैरिज लॉन का निर्माण कराया है। जिसका 28 अक्टूबर को भव्य उद्घाटन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इसके पीछे उनका उदेस्य है कि, इलाके के लोगों को कम बजट में अच्छी सुविधा का लाभ मिल सके। इनके पहल से लोग काफी खुश हैं। शुभारंभ की भी तिथि घोषित कर दी गई है गौरव इंद्रलोक गार्डन (मैरिज लॉन) रविंद्रपुरी गोराबाजार का 28 अक्‍टूबर को भव्‍य शुभारंभ होगा। आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. आनंद सिंह ने अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है। इंद्रलोक गार्डन के प्रबंध निदेशक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शहर के मुख्‍य भाग में स्थित पर्यावरण अनुकूल हरियाली से सुसज्जित इंद्रलोक गार्डन में मानकों के अनुरुप सभी सुविधाएं दी गयी हैं।

जो गाजीपुरवासियों के लिए एक सुखद अनुभव देगा। 28 अक्‍टूबर को अखंड रामायण पाठ समापन और विधि विधान से पूजापाठ के बाद इंद्रलोक गार्डन (मैरिज लॉन) का शुभारंभ किया जाएगा। सुविधाओं के सम्‍बंध में भाजपा नेता आदित्‍य सिंह ने बताया कि इंद्रलोक गार्डन में करीब 200 चारपहिया वाहनों की सुरक्षित पार्किंग व्‍यवस्‍था बनायी गयी हैं। इसके अलावा एयरकंडिशन बैंकेट हॉल, एयरकंडिशन कमरे, लॉन, आदि हर सुविधाएं उपलब्‍ध हैं। इंद्रलोक गार्डन शादी, विवाह, तिलक, सगाई, जन्‍मदिन, आदि शुभअवसरों के लिए उपलब्‍ध रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular