Sunday, June 1, 2025
spot_img
spot_img
34.9 C
Delhi
Sunday, June 1, 2025
spot_img
Homeगाजीपुरपत्नी ने खाने में जहर मिलाकर पति को खिलाया, वजह जानकर पकड़...

पत्नी ने खाने में जहर मिलाकर पति को खिलाया, वजह जानकर पकड़ लेंगे माथा

वरिष्ठ संवाददाता : दीपक श्रीवास्तव

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवा गांव से एक रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पत्नी ने पति को खाने में जहर देने की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने पति को मायके बुलाया और खाने में जहर दे दिया। खाना खाते ही पति को चक्कर आने लगा और मुंह से झाग आने शुरू हो गए। पत्नी को जब महसूस हुआ कि अगर पति मर गया तो वह हत्या मामले में फंस जाएगी, फिर उसने मायकेवालों की मदद से तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित का नाम सुदर्शन बिंद है। सुदर्शन ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सैदपुर थाना क्षेत्र के डहरा कला गांव की रहने वाली कलावती बिंद के साथ करीब 8 साल पहले हुई थी। कम पढ़ा लिखा होने के कारण वह मजदूरी कर अपने परिवार का जीवनयापन करता है और अपने माता-पिता के साथ रहता है। शादी के बाद दोनों को एक बेटी और एक बेटा भी हुआ। सुदर्शन का आरोप है कि शादी के दो साल बाद पत्नी कलह करने लगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular