Tuesday, March 10, 2026
spot_img
spot_img
24.3 C
Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_img
Homeप्रतापगढ़रानीगंज में करंट की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलसे...

रानीगंज में करंट की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलसे दो मिस्त्री

प्रतापगढ़। फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर वैश्य का पूरा गांव निवासी 35 वर्षीय गुड्डू गौतम और 26 वर्षीय नन्हके गौतम मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करता है। वह बुधवार को रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली मठिया गांव में बन रहे पक्के मकान के छत का जाल बांधने गए थे। दोपहर में चौथी मंजिल पर चढ़कर छत पर जाल बांध रहे थे कि इसी बीच लोहे की सरिया को उठाया अचानक लोहे की सरिया मकान के पास से गुजरे 11 हजार के विद्युत तार से छू गया। इसमें गुड्डू हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया और साथ में काम कर रहा नन्हके गौतम भी गंभीर रूप से झुलस गया। गुड्डू करंट के झटके से चार मंजिल छत से नीचे जा गिरा। चार मंजिल से नीचे गिरने से गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। बेहोशी की हालत में सूचना मिलते ही उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सौ. हिंदुस्तान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular