Monday, October 20, 2025
spot_img
spot_img
26.1 C
Delhi
Monday, October 20, 2025
spot_img
Homeप्रतापगढ़प्रतापगढ़ में नशेड़ी दूल्हे और उसके पिता बनाया बंधक, बैरंग लौटी बारात

प्रतापगढ़ में नशेड़ी दूल्हे और उसके पिता बनाया बंधक, बैरंग लौटी बारात

वरिष्ठ संवाददाता, राकेश पांडेय (मिंटू)

प्रतापगढ़। जिले के कंधई थाना अंतर्गत करनपुर खूझी में शराब के नशे में शादी करने पहुंचे दूल्हे और उसके पिता को कन्या पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया। कन्या पक्ष के लोगों ने शादी कैंसिल करने की जिद पर अड़ गए, और तत्काल शादी के आगे की रस्में रोंकवा दी। जिसके बाद मंगलवार की दोपहर शादी की तैयारी में खर्च रुपए वापस करने के बाद कन्या पक्ष के लोगों ने वर पक्ष को घर जाने दिया। दूल्हे और उसके पिता की इस हरकत से गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक कंधई थाना क्षेत्र के बक्शीडीह निवासी संजय ने अपनी बेटी की शादी करनपुर खूझी निवासी अनीस के साथ तय की थी। जिसके बाद सोमवार को तय तिथि और समय पर बरात कन्या पक्ष के द्वार पहुंची। लेकिन किसी को क्या पता था कि खुशी के इस माहौल में खुद दुल्हा और उसका पिता ही खलल डालने वाला है। इस बीच द्वारपूजा के दौरान अचानक दूल्हा व उसके पिता के शराब के नशे में होने की चर्चा होने लगी। इसे लेकर कन्या पक्ष के लोगों का आरोप है कि, शादी के रस्म के दौरान पिता-पुत्र दोनों ने जमकर शराब पी रखी थी। जिससे दोनों पक्ष में विवाद हो होने लगा। जिससे कन्या पक्ष के लोगों ने शादी से इन्कार करते हुए दूल्हे के साथ ही उसके पिता को बंधक बना लिया। कन्या पक्ष के लोगों ने शादी की तैयारी में हुए खर्च की भरपाई की मांग पर अड गए। शादी में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। जिसके बाद बरातियों को भोजन कराकर घर भेज दिया गया। हालांकि दूल्हे और उसके पिता को नहीं जाने दिया। दूल्हे और उसके पिता की हरकत पर लोगों ने दोनों को जमकर खरी खोटी सुनाई। मंगलवार की सुबह गांव के लोगों के साथ दूल्हा पक्ष के लोग भी कन्या पक्ष के घर पहुंच गए। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच दोपहर तक बातचीत चली। दोनों पक्षों के बातचीत में यह तय हुआ कि, शादी में खर्च हुए लगभग एक लाख रुपये कन्या पक्ष को दिया जाना चहिए। तय बातचीत के अनुसार दुल्हा पक्ष ने कन्या पक्ष को पैसा दे दिया। जिसके बाद उन्हें घर जाने दिया गया।
उक्त संबंध में पूछे जाने पर दीवानगंज चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular