Monday, January 19, 2026
spot_img
spot_img
14.1 C
Delhi
Monday, January 19, 2026
spot_img
Homeप्रतापगढ़प्रतापगढ़ के सपा नेता अश्विनी सोनी के होटल में मिली युवती की...

प्रतापगढ़ के सपा नेता अश्विनी सोनी के होटल में मिली युवती की लाश

बेबाक मीडिया

प्रतापगढ़। शहर के नया माल गोदाम रोड स्थित सपा नेता अश्विनी सोनी के होटल सिटी प्राइम के कमरे में शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे युवती की लाश मिली। उसकी गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य संकलित करती रही।पुलिस के अनुसार देलहूपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गजेहडा निवासी अभिषेक शुक्रवार सुबह करीब दस बजे देलहुपुर की ऋतु पाल के साथ आया था। दोनों होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। अभिषेक होटल से दोपहर बाद चला गया। रात करीब 10:30 बजे शंका होने पर होटल के कर्मचारी भीतर से बंद कमरे को खुलवाने के लिए आवाज देने लगे। भीतर से जवाब न मिलने पर कर्मचारियों ने मालिक और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे भगवा चुंगी चौकी प्रभारी अंकित श्रीवास्तव ने कमरा खुलवाया। जहां ऋतु का शव पड़ा हुआ था। मामला संदिग्ध देख उन्होंने फॉरेंसिक टीम बुलवाई। जो कमरे से साक्ष्य संकलित करने के साथ ही होटल में लगे कैमरे की जांच करते हुए वहां आने वाले लोगों की खोजबीन करने लगी। सीओ सिटी शिवनारायण ने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। युवक की भी तलाश हो रही है। युवती की गला दबाकर हत्या की गई है। उसके साथ आए अभिषेक पर ही हत्या की आशंका जताई जा रही है। तहरीर मिलने पर विधि कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular