Sunday, February 22, 2026
spot_img
spot_img
19.3 C
Delhi
Sunday, February 22, 2026
spot_img
Homeप्रदेशकलयुगी बेटे की ऐसी करतूत की पढ़कर आप भी हो जाएंगे शर्मिंदा

कलयुगी बेटे की ऐसी करतूत की पढ़कर आप भी हो जाएंगे शर्मिंदा

देवारिया। जिले के सदर कोतवाली में शुक्रवार को एक संवेदनशील तस्वीर सामने आई। शहर के एक मोहल्ले का रहने वाला किशोर कक्षा 11 में पढ़ता है। वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा है। पिता ने किसी बात को लेकर बेटे को कुछ युवकों के सामने बेटे को डांट दिया। यह बात बेटे को इतनी बुरी लग गई और वह पिता की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच गया। पिता पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। कोतवाली पुलिस जांच शुरू की और पिता को तलब कर लिया। पिता ने पूरी बात बताई और बेटे को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। वह पिता पर कार्रवाई की मांग कर रहा था। वह बार-बार अपने मामा को कोतवाली बुलाने की भी मांग करता रहा। अंत में पिता बेटे के पैरों पर गिर पड़ा और माफी मांगी। उसके बाद बेटा माना और पिता के साथ जाने को तैयार हुआ। समाज सेवियों k कहना है की आज की पीढ़ियों को ऐसे आचरण से बचना चाहिए। अपने माता,पिता, बुजुर्गों, शिक्षकों आदि का सम्मान करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular