Tuesday, October 22, 2024
spot_img
spot_img
29.1 C
Delhi
Tuesday, October 22, 2024
spot_img
Homeराजनीतिएमएलसी विशाल सिंह चंचल की अनोखी पहल, आधा दर्जन गांवों में दौड़ेगी...

एमएलसी विशाल सिंह चंचल की अनोखी पहल, आधा दर्जन गांवों में दौड़ेगी चंचल एक्सप्रेस

▶️प्रत्येक दिन गांवों में लगाई जाएगी चौपाल
▶️भाजपा से लोगों को सीधा जोड़ने का चंचल ने बनाया नया प्लान
▶️भाजपा के सदस्यता अभियान से भी जुड़ेंगे लोग
▶️प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक ने शुरू की चौपाल

दीपक श्रीवास्तव

गाजीपुर। सीएम योगी के करीबी एवं वाराणसी के बड़े बिजनेसमैन विशाल सिंह चंचल ने एक अनोखी पहल की है। चंचल ने आधा दर्जन गांवों में चंचल एक्सप्रेस दौड़ाने की पूरी तैयारी कर ली है। कार्यालय के कर्मचारियों को सीधे गांव में चौपाल लगाने के निर्देश दिए है। यह चौपाल हर विधानसभा के आधा दर्जन गांवों में रविवार को छोड़कर प्रत्येक दिन लगाई जाएगी। जिसकी चर्चा सीएम योगी के दरबार में हो रही है। इसका एकमात्र उद्ेश्य सिर्फ यह रहेगा कि भाजपा से लोगों को कैसे जोड़ा जाए और 2027 में महाराज जी को तीसरी बार सीएम बनाने के लिए गाजीपुर की सातों सीटों को जीतने की रणनीति बनाना शामिल है

वर्ष 2016 से लगातार दूसरी बार एमएलसी बने विशाल सिंह चंचल

एमएलसी विशाल सिंह चंचल मौजूदा समय में भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने जनता की समस्याओं को निस्तारित करने के लिए भुतहियाताड़ में अपना खुद का कार्यालय खोल रखा है। यहां पर उनके कर्मचारी हैं, जिन्हें हर माह वेतन दिया जाता है। इनकी संख्या करीब आधा दर्जन है। सबसे अपने अपने विभाग हैं। अपने अपने दायित्व हैं। इस कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। हर रविवार को एमएलसी खुद ही यहां पर आते हैं और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर निस्तारित कराते हैं।

एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक सदर विधानसभा के आधा दर्जन गांवों में लगाए चौपाल

उनके प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक अधिकारियों से बात करके जनता की समस्याओं को दूर करने का काम करते हैं। यह कार्यालय आठ वर्षों से लगातार संचालित हो रहा है। बीते मंगलवार को भाजपा एमएलसी के प्रतिनिधि ने सदर विधानसभा के आधा दर्जन गांवों में चौपाल लगाई। लोगों की समस्याओं को दूर किया। बिजली की समस्याएं सबसे अधिक आ रही थी। छोटी छोटी समस्याओं पर भी बिजली विभाग ध्यान नहीं दे रहा था। हर तरफ लापरवाही हो रही है। जर्जर तार नहीं बदले जा रहे हैं। देखा जाए तो अधिकांश विभागों में भ्रष्टाचार की नजर लग गई है। अक्सर भ्रष्टाचार भाजपा सरकार में अधिकारियों के गले से लेकर जेब तक पहुंच गया है।
उनके कार से लेकर सरकारी काउंटरों की शोभा बढ़ा रहा है। खैर इन गांवों में चौपाल लगाने के बाद एमएलसी प्रतिनिधि ने दर्जनों लोगों को भाजपा का सदस्य भी बनाया। चंचल एक्सप्रेस ट्रेन को देखकर गांवों में लोगों की भीड़ जुट जा रही है। हर गांव समस्याओं से जकड़ा हुआ है। अफसर सिर्फ कागजी घोड़ा दौड़ाकर अपनी पीठ खुद थपथपा रहे हैं। एमएलसी प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक का कहना है कि हमारे नेता का आदेश है कि हर गांव में चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना जाए। हम रोजाना गांवों में पहुंच रहे हैं। इससे जमीनी हकीकत भी मिल रही है और अफसरों की पोल भी खुल रही है।
भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक ने ग्राम सभा औरंगाबाद में प्रधान सुदामा बिंद क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवमंगल और बूथ अध्यक्ष सुरेश राम बिंद, ग्राम सभा चकईसा उर्फ़ बखराबाद में प्रधान संजय बिंद और ग्राम सभा चकअब्दुलबहाव के ग्राम प्रधान जवाहिर बिंद क्षेत्र पंचायत सदस्य कन्हैया चौहान के नेतृत्व में जनसम्पर्क कर सदस्यता अभियान के अंतर्गत आम जनमानस को सदस्यता ग्रहण करायी। एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक ने मोदी की नीतियों से अवगत कराया। उनके योजनाओ के बारे में बताया, जिससे गरीबों के सपने सच हो रहे हैं। कहा कि पीएम के प्रयास से गरीबों के रहन सहन का तरीका भारत में बदला है। यह हमारे लिए गर्भ की बात है। इस दौरान 300 लोगों को सदस्यता ग्रहण करायी गई। इस अवसर पर सदर ब्लॉक के अनेकों प्रधान मोहाव, मीरनपुर सक्का भरत बिंद, अजित पाण्डेय, सत्यदेव यादव, विपलाव रावत आदि उपस्थित थे। तत्पश्चात उन ग्राम सभाओं में जनसंववाद के दौरान औरंगाबाद में 25 केबी के ट्रांसफार्मर की खुटी जले होने की शिकायत पर सम्बन्धित अवर अभियंता और सहायक अभियंता से वार्ता कर तुरंत मरम्मत कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही डिलिया माइनर में पूरी क्षमता से पानी छोड़ने के लिए अधिशासी अभियंता देवकली पम्प खंड एक से बात की। आवास एवं रास्तों की समस्याओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन ग्राम सभाओं में अपने विधायक निधि से किये गये कार्य योजनाओं का अवलोकन किया। गाँव के लोगों ने रास्ते के बन जाने पर खुशी जाहिर की। एमएलसी को धन्यवाद ज्ञापित किया और भाजपा की सदस्यता सहर्ष स्वीकार की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular