Sunday, February 22, 2026
spot_img
spot_img
19.3 C
Delhi
Sunday, February 22, 2026
spot_img
Homeराजनीतिजनवरी तक यूपी भाजपा अध्यक्ष को बदलने की तैयारी, दलित या ब्राह्मण...

जनवरी तक यूपी भाजपा अध्यक्ष को बदलने की तैयारी, दलित या ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा सकती है पार्टी

बेबाक मीडिया

लखनऊ। यूपी में भाजपा का अध्यक्ष बदलने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। दिल्ली में हुई कार्यशाला के दौरान हाल में जनवरी 2025 तक सभी स्तरों पर संगठन चुनाव कराने का लक्ष्य दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी प्रदेशों के चुनाव अधिकारियों और प्रदेश प्रभारियों को जिला, मंडल, क्षेत्र व प्रदेश स्तरीय संगठन के चुनाव की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने को कहा है। ऐसे में यूपी को जनवरी तक भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है।

दलित, ब्राह्मण, पिछड़ा पर मंथन
यूपी में 2027 के चुनाव को देखते हुए भाजपा दलित व पिछड़े समाज के किसी चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। हालांकि, शीर्ष नेतृत्व ऐसे ब्राह्मण चेहरे पर भी विचार कर रहा है, जिससे पार्टी को फायदा मिले। फिर भी सबसे ज्यादा फोकस दलित व पिछड़े चेहरे पर ही है। उधर, प्रदेश संगठन में दायित्व संभाल चुके कई वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों के अलावा कई मंत्री व पूर्व जनप्रतिनिधि भी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर दावा कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular