Friday, January 23, 2026
spot_img
spot_img
14.1 C
Delhi
Friday, January 23, 2026
spot_img
Homeप्रतापगढ़मां बेल्हा देवी धाम सई नदी घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य...

मां बेल्हा देवी धाम सई नदी घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा किया छठ व्रत

वरिष्ठ संवाददाता, राकेश पांडेय (मिंटू)

प्रतापगढ़। छठ महापर्व के अवसर पर शुक्रवार को प्रतापगढ़ के मां बेल्हा देवी घाट पर अद्भुत नजारा देखनेवको मिला। हजारों की संख्या में छठ व्रती महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूरा किया। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सई नदी के तट पर स्थिति मां बेल्हा देवी धाम पर एकत्रित होकर व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पूजा के इस पवित्र अवसर पर महिलाओं ने सई नदी के तट पर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सूर्य देवता की आराधना के साथ अपने व्रत का समापन किया। छठ व्रतियों ने घाट पर पहुंचकर ठेकुआ और लड्डू से भरे सूप-दौरी की पूजा की। महिलाओं ने परंपरागत तरीके से पूजा पाठ करते हुए उगते सूर्य को अर्घ्य दिया, यह छठ महापर्व का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण व्रत और पूजन माना जाता है। छत महा पर्व पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ पूर्वानुमान के तहत जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद दिखी। व्रती महिलाओ को पूजन अर्चन में कोई समस्या न होने पाए, इसके लिए भी पुलिस प्रशासन की ओर से पूरा ख्याल रखा गया। भोर से ही मां बेल्हा देवी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular