Sunday, March 1, 2026
spot_img
spot_img
25.2 C
Delhi
Sunday, March 1, 2026
spot_img
Homeप्रतापगढ़चिलबिला में नाबालिग को बंधक बनाकर पिटाने पर बाल आयोग सख्त, आरोपियों...

चिलबिला में नाबालिग को बंधक बनाकर पिटाने पर बाल आयोग सख्त, आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश

वरिष्ठ संवाददाता, एडवोकेट रविशंकर तिवारी

प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चिलबिला में चोरी के शक में एक नाबालिग को बंधक बनाकर पीटने के मामले पर राज्य बाल संरक्षण आयोग (एससीपीसीआर) ने संज्ञान ले लिया है। नाबालिग की पिटाई के मामले को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने जांच का आदेश दिया है। बता दें कि, लगभग महीने पूर्व चिलबिला में कुछ लोगों ने चोरी के शक में एक नाबालिग लड़के को रस्सी से बांधकर श्री पैलेस मैरिज हॉल में बुरी तरह से पिटाई की थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। करीब एक महीने पुरानी इस घटना का वीडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया, जिससे पुलिस और प्रशासन हरकत में आए। इस मामले में पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत कर उनपर कार्यवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। यह भी आरोप है कि चिलबिला पुलिस ने घटना को दबाने की कोशिश की भी पूरी कोसिस की थी। जिससे अभी भी काफी लोगों में आक्रोश है। नाबालिग के पिटाई के मामले में राज्य बाल संरक्षण आयोग ने पुलिस को जमकर फटकार लगाते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही आयोग ने मामले की निष्पक्ष जांच करने का भी निर्देश भी जारी कर दिया है। इस मामले में आयोग की सख्ती के बाद अब पुलिस प्रशासन ने जांच तेज कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular