Monday, January 19, 2026
spot_img
spot_img
15.1 C
Delhi
Monday, January 19, 2026
spot_img
Homeक्राइमप्रतापगढ में दिनदहाड़े मदरसा कर्मचारी को मारी गोली

प्रतापगढ में दिनदहाड़े मदरसा कर्मचारी को मारी गोली

वरिष्ठ संवाददाता, अनिल मिश्रा

प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेरवा में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक मदरसा कर्मचारी को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश वहां से तमंचा लहराते हुए मौके से भाग गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नौबस्ता सरियापुर गांव निवासी ग्राम प्रधान राजकुमार यादव का 48 वर्षीय भतीजा विश्वनाथ यादव डेरवा स्थित एक मदरसे में कर्मचारी है। विश्वनाथ यादव 2010 से मदरसा डेरवा दाऊद नगर में सरकारी कर्मचारी के रूप में परिचारक पद पर तैनात है। रोज की तरह विश्वनाथ सोमवार की सुबह मदरसा जा रहे थे। इस दौरान डेरवा दाऊद नगर के मदरसा जामियतुल स्वालेहात निस्वा स्कूल के पास पहले से घात लगाए खड़े अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने विश्वनाथ को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आस पास हड़कंप मच गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तमचा लहराते हुए मौके से भाग निकले। सूचना के बाद मौके पर जेठवारा पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक प्लास्टिक की घड़ी और एक कारतूस मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular