विधि संवाददाता, एडवोकेट रविशंकर तिवारी
प्रतापगढ़। अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने भूपियामऊ चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की तलाश काफी दिनों से प्रतापगढ़ पुलिस कर रही थी। इस बीच सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस में ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाई। जिसके बाद भूपियामऊ चौराहे पर घेराबंदी करके गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उक्त संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जुलाई 2024 को पीड़ित की तहरीर पर आकाश पर अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म के साथ ही पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए भूपियामऊ चौराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।