Monday, April 21, 2025
spot_img
spot_img
34.4 C
Delhi
Monday, April 21, 2025
spot_img
HomeSP AnshikaVermaदक्षिणी दिल्ली की पुलिस अधीक्षक अंशिका वर्मा को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड

दक्षिणी दिल्ली की पुलिस अधीक्षक अंशिका वर्मा को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड

वरिष्ठ संवादाता, धीरज कुमार दीक्षित

नई दिल्ली। महिला दिवस से पहले आईपीएस एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नई दिल्ली में पांचवें वार्षिक ब्रिक्स सीसीआइवीई महिला शिखर सम्मेलन में प्रतिभाग किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंशिका वर्मा के काम पर आधारित पुस्तक का विमोचन करने के साथ ही उनको सम्मानित भी किया।अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में कई देशों से आईं महिला प्रतिनिधियों के बीच आईपीएस अंशिका वर्मा ने पुलिस के काम की चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने गोरखपुर व बरेली में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी और कहा कि महिलाएं किसी क्षेत्र में कमतर नहीं हैं। वह ठान लें तो हर चुनौती का सामना कर सकती हैं।
बता दें की अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से प्रयागराज की निवासी हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और सफलता पाई। इस समय वह बरेली में एसपी दक्षिणी के तौर पर कार्यरत हैं। महिला उत्पीड़न, साइबर क्राइम जैसे मामलों में वह तत्परता से काम करने के लिए जानी जाती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular