Tuesday, March 3, 2026
spot_img
spot_img
27.1 C
Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeBlogदुखद…गाजीपुर में शिक्षा जगत के एक युग का अंत!

दुखद…गाजीपुर में शिक्षा जगत के एक युग का अंत!

वरिष्ठ संवाददाता : दीपक श्रीवास्तव

गाजीपुर। आरएस हॉस्पिटल पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज देवा दुल्लहपुर के संस्थापक रामअवध पाण्डेय का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। आज सुबह मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे मनोज पांडेय ने मुखाग्नि दिया। जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों की काफी कोसिस के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। उनके निधन की सूचना से स्कूल के छात्र, शिक्षक और हॉस्पिटल के कर्मचारी, गांव, परिवार में सभी के आंखें नम है। पूरे इलाके में गम का माहौल है। लोग अपने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। स्वर्गीय रामअवध पांडेय लोगों में काफी लोकप्रिय थे। उन्हें गांधी जी की विचारधारा से जोड़कर लोग देखते थे। वह अपने शिक्षक जीवन में कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। अपने जीवन में स्कूल को आगे ले जाने और हर बच्चे के भविष्य को संवारने के लिए रामअवध पाण्डेय का बड़ा योगदान रहा है। वह अकेले अपने दम पर राजीव गांधी महाविद्यालय, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज , राजदेई बालिका इंटर कॉलेज, श्री महंत रामाश्रय दास इंटर कॉलेज चलाते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular