Wednesday, March 4, 2026
spot_img
spot_img
21.6 C
Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeBlogमंगलवार को यूपी के 21 जिलों में बारिश और तेज हवा का...

मंगलवार को यूपी के 21 जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी

बेबाक मीडिया

लखनऊ। मौसम विभाग ने 29 अप्रैल यानी मंगलवार के लिए यूपी के पूर्वी-तराई इलाकों के 21 जिलों में गरज-चमक संग बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इस दौरान यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बूंदाबांदी और पारा गिरने से उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिन लू के थपेड़ों से राहत रहेगी।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के असर से मौसम में बदलाव आया है। सोमवार को प्रदेश के पूर्वी और तराई इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक संग बूंदाबांदी की संभावना है।

इन जिलों में गरज-चमक संग वज्रपात होने की संभावना

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अंबेडकरनगर और आसपास के इलाकों में वज्रपात होने को आशंका जताई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular