नमस्कार... बेबाक मीडिया पोर्टल में आपका स्वागत है . WELCOME TO BEBAK MEDIA NEWS PORTAL (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ) खबर भेजने क लिए संपर्क करे - +91 7355353700
नमस्कार... बेबाक मीडिया पोर्टल में आपका स्वागत है . WELCOME TO BEBAK MEDIA NEWS PORTAL (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ) खबर भेजने क लिए संपर्क करे - +91 7355353700
spot_img

भारत के पांच सबसे डरावने मंदिर, जहां पहुंचते ही निकल आती है लोगों की चीख

वैसे तो भारत अपने आध्यात्मिक और दैवीय महत्व के लिए पूरी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत और पश्चिम भारत से लेकर पूर्व भारत तक में मौजूद कई मंदिरों का इतिहास हजारों साल पुराना है। जिसमें कई अविश्वसनीय शक्तियां भी मौजूद हैं। जिसमें से भारत के पांच ऐसे सबसे डरावने मंदिर हैं, जहां पहुंचने ar लोगों की चीखें निकल आती हैं।

1➡️ देवजी महराज मन्दिर

देवजी महराज मन्दिर मध्य प्रदेश में स्थित है। इस मंदिर में हर वर्ष पूर्णिमा की रात में भूत मेला आयोजित किया जाता है। यह मंदिर भूतों की गुफा के रूप में प्रसिद्ध है। माना जाता है कि यदि किसी के शरीर में भूत आत्माएं प्रवेश कर जाती हैं तो यहां आने के बाद मन्दिर में विराजमान शक्ति के प्रभाव से वह उस व्यक्ति के शरीर को छोड़कर बाहर निकालने के लिए तड़पने लगती है। इस वजह से लोग भूत आत्माओं से छुटकारा पाने के लिए इस मंदिर में आते हैं। कहा जाता है की इस में आने वाले लोगों को रात में भूतों की आवाज। भी सुनाई देती है। यह भी कहा जाता है की मंदिर के पास रात में पेड़ों के पास भूत भी घूमते हुए दिखाते है।

2➡️ भानगढ़ गोपीनाथ मंदिर

यह मंदिर राजस्थान भानगढ़ के किला में स्थित है। यहां का माहौल अत्यंत डरावना और भयावह होता है। कहा जाता है की आज तक यहां पर कोई रात नहीं रुक पाया है। कई बार लोगो रात रुकने की कोसिस किए लेकिन उनके साथ आधी रात ऐसा डरावना हादसा हुआ को रात में ही उन्हें वहां से जाना पड़ा। रात के अंधेरे में मंदिर के पास स्थित गुफाओं से अत्यंत भयानक और डरावनी आवाज सुनाई देती है।जिससे वह रात रुक पाना मुश्किल हो जाता है।

3➡️ दत्तात्रेय मन्दिर

यह मंदिर मध्य प्रदेश के बेतुल में स्थित है। यहां दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों को अद्भुत तरीके का अनुभव होता है। यह मंदिर भूतों प्रेतों के प्रभाव को खत्म करने के लिए बेहद शक्तिशाली माना जाता है। माना जाता है कि, इस मंदिर में अमावस्या और पूर्णिमा के दिन पहुंचकर अपने बाल, नाखून और कपड़े चढ़ाने पर भूत प्रेत के प्रभाव से मुक्ति मिल जाती है। इस मंदिर में भूतों के साथ संघर्ष के कई किस्से प्रचलित हैं। जिसे यहां आने वाले लोग भी महसूस करते हैं।

4➡️बाला जी मंदिर

यह मंदिर राजस्थान में दौसा जिले के मेंहदीपुर में स्थित है।यह एक अद्भुत धार्मिक स्थल के रुप में प्रसिद्ध है। माना जाता है कि यहां आकर दुष्ट आत्मा और भूत पिशाच से छुटकारा मिल जाता है। इसलिए इसे लोग दिव्य शक्ति से प्रेरित शक्तिशाली मंदिर के रुप में मानते हैं। आपको यह बात सुनकर हैरानी होगी, लेकिन यह सच है कि लोगों apr se भूत का साया हटाने के लिए उनपर खौलता हुआ पानी डाला जाता है। इसके साथ ही लोगों को मंदिर की दीवारों से बांधकर भूत भगाया जाता है।कहते हैं कि यहां का प्रसाद घर लेकर जाने से भूत प्रेत के घर तक जाने का दर बना रहता है। इसलिए यहां आने वाले लोग जो प्रसाद भोग लगाते हैं,उसे घर नहीं ले जाते हैं।
5➡️ हरसू ब्रह्मधाम मंदिर

यह मंदिर बिहार राज्य के कैमूर जिले में स्थित है। इस मंदिर में भूतों का मेला लगता है। इस मंदिर को लोग भूत प्रेत मुक्ति मन्दिर के रुप में मानते हैं। यहां भूतों प्रेतों का पूरा दरबार सकता है। यहां भूत प्रेत से परेशान लोगों की भारी भीड़ लगती है। यहां तक की भारत के कोने कोने से लोग यहां आते हैं। यहां प्रसिद्ध गुणी ओझाओं द्वारा लोगों के ऊपर से भूत प्रेत हटाने के लिए धूप बत्ती और कपूर के साथ कुछ अन्य पूजन सामग्री का प्रयोग कर लोगों को भूत प्रेत से मुक्ति दिलाते है। स्थानीय लोग इस धाम को भूतों का सुप्रीम कोर्ट कहते हैं। कहा जाता है की यहां से कोई भी निराश नहीं लौटता है।

अगर आपके पास भी कोई ऐसी अद्भुत जानकारी और खबर है तो हमें 7355353700 पर भेजें। हम उसे आपके नाम के साथ प्रकाशित करेंगे।

… तो भारत के इस पांच डरावने मंदिर की जानकारी आपको कैसे लगी, कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसे ही और कहानी और खबरों के लिए बेबाक मीडिया न्यूज़ पोर्टल को सब्सक्राइब करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles