नमस्कार... बेबाक मीडिया पोर्टल में आपका स्वागत है . WELCOME TO BEBAK MEDIA NEWS PORTAL (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ) खबर भेजने क लिए संपर्क करे - +91 7355353700
नमस्कार... बेबाक मीडिया पोर्टल में आपका स्वागत है . WELCOME TO BEBAK MEDIA NEWS PORTAL (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ) खबर भेजने क लिए संपर्क करे - +91 7355353700
spot_img

बेटी की मौत पर मायके वालों ने ससुराल में लगा दी आग, सास-ससुर की जिंदा जलकर मौत

प्रयागराज। प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां अपनी बेटी की आत्महत्या से व्यथित परिवारवालों ने बेटी के सुसराल को आग के हवाले कर दिया, इस दौरान आग की चपेट में आने के बाद बेटी के सुसराल के दो लोगों की आग की लपटों में झुलसकर मौके में ही मौत हो गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय अंशिका केसरवानी ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे गुस्साए मृतका के मायके वालों ने लड़की के सुसराल वाले वालों पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप। लगाने लगे। घटना की जानकारी के बाद मौके में पहुंची पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के लोग आपस में लड़ाई कर रहे थे।

इस दौरान लड़की के सुसराल पक्ष के ऊपर आरोप लगाया गया है कि पारिवारिक झगड़े में बाहरी लोगों को भी शामिल किया गया था। लड़की के मायके वाले लोगों ने उसके पति अंशु केसरवानी और उसके परिवार वालों के ऊपर देहज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, अपने आरोप में अंशिका केसरवानी के मायके वालों से कहा, फरवरी में उनकी लड़की की शादी मुट्ठीगंज के अंशु के साथ हुई थी। आरोप है कि, सगाई के बाद से ही दहेज की अतिरिक्त मांग की जाने लगी थी। मृतका के घर वालो का कहना है की इस बीच सोमवार अंशिका को सुसराल से एक फोन के जरिए हमें सूचना प्राप्त हुई कि उनकी लड़की ने अपने कमरे का दरवाजा दोपहर 3 बजे से ही अंदर से बंद करके रखा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोलकर अंदर अंशिका केसरवानी का शव पंखे से लटक रहा था।

आक्रोशित मायके वालों ने घर में लगा दी आग, जिंदा जलकर दो लोगों की मौत

पुलिस ने बताया, लड़की की आत्महत्या से गुस्साए मायके के लोगों ने उसके सुसराल को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मकान की आग को फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया, इसके साथ ही आग में फंसे मृतक के सुसराल पक्ष के लोग में राजेंद्र केसरवानी (ससुर) के छोटे भाई की पत्नी लवली केसरवानी और राजेंद्र केसरवानी की बेटी शिवानी केसरवानी का रेस्क्यू करते हुए इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया है। सभी घायल का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, अंशिका के पति अंशु केसरवानी को मामूली चोट आई है। इस दौरान आग की चपेट में आने से मृतक लड़की के सास और ससुर दोनों की मौके में ही मौत हो गई। आग की चपेट में आने से लड़की के ससुर राजेंद्र केसरवानी (65) और दूसरा शव लड़की की सास शोभा देवी (62) का मौके भी मौत हो गई है।

पूरे मामले को लेकर पुलिस की ओर से एक बयान में कहा गया है, पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस के द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles